क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दुनियाभर से आएंगे 500 लीडर

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 14, 2022

मुंबई,14 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 सितंबर को ब्रिटेन जाएंगी। वे क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक मुर्मू 17 से 19 सितंबर तक ब्रिटेन की यात्रा पर रहेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू की यह पहली विदेश यात्रा होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वीन एलिजाबेथ के निधन पर शोक व्यक्त किया था। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 12 सितंबर को दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन गए थे और महारानी के देहांत पर शोक जताया था। भारत ने क्वीन के देहांत पर 11 सितंबर को एक दिन का राष्ट्रीय शोक का भी ऐलान किया था।

क्वीन के अंतिम संस्कार में दुनियाभर से करीब 500 लीडर आएंगे। इसमें अमेरिका के प्रेसिडेंट जो बाइडेन, काॅमनवेल्थ देशों के लीडर्स और यूरोप की रॉयल फैमिली और दुनिया के अन्य लीडर्स शामिल होंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन समेत बेलारूस और म्यांमार से किसी नेता को नहीं बुलाया गया है। क्वीन एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार लंदन के वेस्टमिन्स्टर ऐबी चर्च में होगा। क्वीन का पार्थिव शरीर 13 सितंबर को स्कॉटलैंड से लंदन पंहुचा था। जिसके बाद उसे उनके घर बकिंघम पैलेस ले जाया गया था। अब क्वीन के ताबूत को चार दिन के लिए वेस्टमिन्स्टर ऐबी में रखा जाएगा जिसके बाद 19 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार होगा।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.