ब्रेकअप से मायूस युवाओं की मदद करेगी न्यूजीलैंड सरकार, जानिए कैसे

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 22, 2023

मुंबई, 22 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। न्यूजीलैंड सरकार ने लव रिलेशनशिप में ब्रेकअप से मायूस युवाओं की मदद के लिए कैम्पेन लॉन्च किया है। इसके जरिए 16 से 24 साल के उन युवाओं को डिप्रेशन बचाने की मुहिम चलाई जा रही है। यह कैम्पेन भारतीय मूल की महिला मंत्री प्रियंका राधाकृष्णन ने शुरू किया। इसके लिए बजट सरकार ने ही जारी किया है। न्यूजीलैंड की वेबसाइट RNZ के मुताबिक, इस कैम्पेन के कई मकसद हैं। सबसे पहला तो यही कि लव रिलेशनशिप अगर टूटती है तो हमारी यंग जेनरेशन इन हालात का बिना डिप्रेशन में आए सामना कर सके। इसके अलावा उन्हें यह ट्रेनिंग भी जा रही है कि वो जिम्मेदार फैमिली मेंबर बनें और किसी तरह के डोमेस्टिक वायलेंस में शामिल न हों। यह दुनिया में अपनी तरह की पहली सरकारी मुहिम है, जिसके लिए फंड भी सरकार ही दे रही है। ब्रिटिश अखबार द गार्डियन के मुताबिक, इस कैम्पेन को लव बैटर नाम दिया गया है। वो युवा जो ब्रेकअप से परेशान हैं, वो टेक्स्ट, फोन या ईमेल के जरिए यूथलाइन सें कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। इसके लिए 6.4 लाख डॉलर (करीब 53 करोड़ रुपए) का शुरुआती बजट रखा गया है।

प्रियंका कहती हैं, इसके लिए या तो हम युवाओं से कॉन्टैक्ट करते हैं या वो चाहें तो हमारी कैम्पेन टीम से संपर्क कर सकते हैं। हम जानते हैं कि ब्रेकअप से कितनी तकलीफ होती है। हम ऐसे युवाओं को वीडियो, टेक्स्ट या पॉडकास्ट के जरिए ब्रेकअप के जरिए इन मुश्किल हालात से निकालने में मदद करते हैं। इससे वो फ्यूचर में ज्यादा जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। वो न खुद को नुकसान पहुंचाएंगे और न ही दूसरों को। प्रियंका के मुताबिक, इस हीलिंग पीरिएड में इस दौर से गुजर चुके लोग भी युवाओं को डिप्रेशन से बचने के टिप्स देते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि न्यूजीलैंड में ब्रेकअप से परेशान युवाओं की बहुत बड़ी तादाद है और बतौर मुल्क ये हमारे लिए शर्मनाक है। इसके लिए 40 पॉइंट्स का प्रोग्राम बनाया गया है।

पिछले साल यानी 2022 में कैंटर रिसर्च ग्रुप ने ब्रेकअप के शिकार होने वाले युवाओं पर एक रिसर्च किया था। इसमें पाया गया कि 16 से 24 साल के 80% युवा रिलेशनशिप में हैं। इनमें से 87% ऐसे होते हैं जो ब्रेकअप का शिकार बने। इनमें से ज्यादातर खुद को अलग अलग तरह से नुकसान पहुंचाते हैं। रिचर्स ग्रुप की यह रिपोर्ट जब डेवलपमेंट मिनिस्टर प्रियंका राधाकृष्णन के पास पहुंची तो उन्होंने कहा, युवा ही तो देश का भविष्य हैं। अगर वो खुद को ही नुकसान पहुंचाएंगे तो इससे आखिरकार देश को ही घाटा होगा। प्रियंका ने इस रिपोर्ट पर फैमिली और सेक्शुअल वॉयलेंस प्रिवेंशन मिनिस्टर मरामा डेविडसन से बातचीत की। इसके बाद यूथलाइन ऑफिस की तरफ से ऑकलैंड में यह कैम्पेन लॉन्च किया गया।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.