आंध्र प्रदेश की सत्ता में आने पर सस्ती शराब देने का वादा किया भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 29, 2021

विजयवाड़ा, 29 दिसंबर (न्यूज़ हेल्पलाइन)   चुनावों के दौरान वादे करना राजनीतिक दलों का एक कार्य है, मगर अपनो वादों के दौरान कुछ नेता इतने आगे निकल जाते हैं, कि नैतिकता का कोई अंश नहीं रहता है। आंध्र प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सोमू विरराजु ने कल मंगलवार 28 दिसंबर को पार्टी मीटिंग को संबोधित करते हुए भाजपा के राज्य की सत्ता में आने पर सस्ती दरों पर शराब उपलब्ध कराने का वादा किया।

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य इकाई की एक बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोमू विरराजु ने कहा कि अगर भाजपा राज्य की सत्ता में आ गई तो 200 रुपए में बिकने वाली शराब को 50 रुपए की दर से उपलब्ध कराएगी। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोमू विरराजु ने वर्तमान सरकार पर महंगी दरों में खराब क़्वालिटी की शराब बेचने का भी आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि राज्य की लगभग 1 करोड़ जनता शराब पीती है, और अगर ये सभी एक करोड़ लोग 2024 में होने वाले चुनावों में भाजपा को वोट दे दें, तो हम सत्ता में आ जाएंगे, और फिर सिर्फ 70 रुपए में शराब मुहैया कराएंगे। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोमू विरराजु यहीं नहीं रुकें, बल्कि इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास और राजस्व बचा, तो सिर्फ 50 रुपए में शराब उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही सोमू विरराजु ने राज्य सरकार के नेताओं पर अवैध तरीके से शराब के धंधे में शामिल होकर मुनाफा कमाने का भी आरोप लगाया।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.