द केरला स्टोरी का ट्रेलर वायरल हुआ

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 27, 2023

फिल्म 'द केरल स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया हैं, जिसमे केरल मेंधर्मांतरण करा कर आतंकवाद की आग में झोंकी गई लड़कियों की कहानी को मार्मिक तरीके से पेश किया गयाहै। ट्रेलर में केरल के 
हिंदू परिवार की शालिनी उन्नीकृष्णन के फातिमा बनने का दर्दनाक सफर दिखाया गया है औरइसके जरिए राज्य के आईएसआईएस कनेक्शन का पर्दाफाश करने की एक शानदार कोशिश की गई है।
 
बता दें कि यह फिल्म केरल राज्य में कथित रूप से लापता हुई 32 हजार महिलाओं के पीछे की घटनाओं काखुलासा करती है, जो कि केरल को झकझोर कर रख देने वाली कहानियों में से एक है। 
इसका निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है और प्रोड्यूस विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। फिल्म में अदा शर्मा लीड रोल प्ले करती नजरआएंगी।
 
फिल्म एक ट्रेलर कल शाम को रिलीज़ हुआ था, और इसे सोशल मीडिया पर लगभग 6 मिलियन हिट्स मिल चुकेहैं.
 
ट्रेलर की शुरुआत में एक हंसते-खेलते परिवार का दृश्य है, जहां एक मां अपनी बेटी को हाथ से खाना खिलाती है, दुलारती है। परिवार में खुशहाली है। मगर, परिवार की यह खुशहाली अतीत की बात हो 
चली है और वजह हैधर्मांतरण। परिवार की बेटी शालिनी उन्नीकृष्णन को एक दूसरे धार्मिक समुदाय के लोगों ने अपना धर्म कुबूलकराया। शालिनी को फातिमा बनाया गया, उसका निकाह कराया और 
फिर इसके बाद झोंक दिया आतंकवाद कीआग में। यह सिर्फ शालिनी की कहानी नहीं है, बल्कि केरल राज्य की हजारों लड़कियों की कहानी है।
 
ट्रेलर में 2006 से लेकर 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे वी एस अचुतानंदन के एक कथित बयान का भीहवाला दिया गया है, जिसमें कहा गया कि अगले 20 वर्षों में केरल इस्लामिक स्टेट बन जाएगा।  
 
यह फिल्म 5 मई को रिलीज होगी।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.