12 March 2025 Ka Panchang: 12 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 9.12 बजे तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। आज दोपहर 1 बजे तक सुकर्मा योग रहेगा। इसके साथ ही पूरा दिन पार कर आज सुबह 4:06 बजे तक मघा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानें बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
12 मार्च  2025 का शुभ मुहूर्त
	- फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि- 12 मार्च 2025 को सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जायेगी
 
	- सुकर्मा योग योग- 12 मार्च 2025 को दोपहर 1 बजे तक
 
	- मघा नक्षत्र- 12 मार्च 2025 को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 6 मिनट तक
 
	- आज के दिन सुकर्मा योग रहेगा। इस योग में सत्कर्म करना, ईश्वर की आराधना करना और नया कार्य शुरू करना बेहद शुभ फलदायक माना जाता है। 
 
राहुकाल का समय
	- दिल्ली- दोपहर 12:31 से दोपहर 02:00 तक
 
	- मुंबई- दोपहर 12:49 से दोपहर 02:18 तक
 
	- चंडीगढ़- दोपहर 12:33 से दोपहर 02:02 तक
 
	- लखनऊ- दोपहर 12:17 से दोपहर 01:46 तक
 
	- भोपाल- दोपहर 12:30 से दोपहर 02:00 तक
 
	- कोलकाता- दोपहर पहले 11:47 से दोपहर 01:16 तक
 
	- अहमदाबाद- दोपहर 12:49 से दोपहर 02:19 तक
 
	- चेन्नई- दोपहर 12:19 से दोपहर 01:49 तक
 
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
	- सूर्योदय- सुबह 6:34 am
 
	- सूर्यास्त- शाम 6:27 pm