एक लड़की को 3D प्रिंटिंग के जरिए डॉक्टरों ने दिया नया कान, जानिए कैसे

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 4, 2022

मुंबई, 4 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका में मेडिकल साइंस ने एक नया कारनामा कर दिखाया है। जहां एक लड़की को 3D प्रिंटिंग के जरिए डॉक्टरों ने नया कान दिया है। लड़की का दाहिना कान टेढ़ा-मेढ़ा था। डॉक्टरों ने उसे निकालकर नया कान लगा दिया है। 3D प्रिंटिंग से कान प्रिंट कर लगाने का यह दुनिया का पहला मामला है। डॉक्टरों ने यह सर्जरी मार्च में की थी। अब लड़की का कान उसके शरीर के साथ काम करने लगा है। जिसके बाद इस चमत्कार की घोषणा की गई है। 3D प्रिंटेड कान लगाने वाली कंपनी ने अभी अपनी तकनीक को सार्वजनिक नहीं किया है। हालांकि कंपनी की ओर से यह भी बताया गया है कि उसने सभी मानदंडों का पालन किया है।

दरअसल अमेरिका की रहने वाली 20 साल की लड़की का कान बचपन से ही टेढ़ा-मेढ़ा था। कान से उसे कुछ सुनाई भी नहीं देता था। ऐसे में लड़की के घरवालों ने डॉक्टर से सम्पर्क किया। न्यूयार्क की 3 डीबायो थेराप्यूटिक्स नाम की कंपनी ने यह सफल ऑपरेशन किया है। लड़की का नया कान अभी सामान्य के मुकाबले थोड़ा छोटा है। लेकिन यह धीरे-धीरे बड़ा हो रहा है और शरीर के साथ सामंजस्य बिठा रहा है।

आपको बता दे दुनिया भर में इससे पहले भी आर्टिफिशियल या किसी और के कान किसी दूसरे में लगाए जाते रहे हैं। लेकिन कान की 3D प्रिंटिंग का यह पहला मामला है। खास बात यह है कि कान के लिए सेल लड़की की बॉडी से ही लिए गए थे। ऐसे में शरीर के लिए कान को स्वीकार कर पाना ज्यादा आसान होता है। क्योंकि कई बार डोनर के कान को शरीर अपना नहीं पाता है।

 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.