ग्वालियर के बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक महिला और पुरुष ट्रेन की चपेट में आकर कट गए। और दोनों की ही मौत हो गई। दोनों इस तरह से इंजन की चपेट में आए कि शव को पॉलिथीन और कपड़े की गठरी में समेट कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाना पड़ा। घटनास्थल पर मौजूद यात्रियों ने जीआरपी पुलिस को बताया कि ट्रेन का इंजन देखते ही महिला ने पटरी पर दौड़ लगा दी थी। महिला को बचाने के लिए एक आदमी पीछे भागा और दोनों इंजन की चपेट में आकर कटते चले गए। पूछताछ के मुताबिक बताया जा रहा है। कि महिला की उम्र 45 वर्ष है।और आदमी की उम्र 57 वर्ष है। दोनों एक ही मोहल्ले के है। और दोनों बाल्मीकि जाति के हैं। गुरुवार को सुबह ड्यूटी के लिए निकले थे। जबकि दोनों एक ही नगर निगम में कर्मचारी है। और एक ही वार्ड में ड्यूटी करते थे।अब पुलिस यह पता लगा रही है कि, उनके बीच क्या कनेक्शन था। तथा दोनों लोग ड्यूटी से स्टेशन कैसे पहुंचे। और उनकी मौत हादसा है, या खुद खुशी है। सूत्रों के मुताबिक यह भी बताया जा रहा है कि दोनों ही घासमंडी के रहने वाले थे।