ग्वालियर में पति ने मां बेटी को फोन पर बात करने से रोका टोका तो मां बेटी ने मिलकर पति को गर्म तेल से जला दिया। मां बेटी ने पति के सो जाने के बाद रसोई में जाकर तेल गर्म कर उस पर डालकर जलाने की वारदात को अंजाम दिया है। जंहा गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। वहीं घायल की शिकायत पर पुलिस ने मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल थाटीपुर थाना क्षेत्र के गल्ला कोठार थाना क्षेत्र में रहने वाला दर्शनलाल पेशे से पेंटर है। रात करीब 12 बजे उस पर पत्नी रुक्मणी और बेटी ने साथ मिलकर गर्म तेल उड़ेल दिया। दर्शनलाल उस वक्त नींद में सो रहा था रुकमणी और उसकी बेटी दबे पांव रसोई में गई और कढ़ाई में तेल गर्म किया। खौलता हुआ तेल उठाकर दर्शनलाल पर डाल दिया। गर्म तेल ढलने पर दर्शनलाल की दाईं आंख, कंधा, सीना और हाथ बुरी तरह से जल गए।
उसकी एक आंख की नजर पर भी असर पड़ा है। गर्म तेल के हमले से दर्शनलाल नींद में होने के वजह से कुछ नहीं समझ पाया। मदद के लिए चीखा तो पड़ोसी उसकी आवाज सुनकर आ गए। तब घटना सामने आई। तत्काल पड़ोसियों ने उसे जयरोग अस्पताल के आईसीयू में स्थित बर्न यूनिट में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हालत में दर्शनलाल ने पुलिस को सारी घटना के बारे में बताकर शिकायत की।
वही पुलिस ने उसकी शिकायत पर रुक्मणी और उसकी बेटी पर केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मां बेटी की तलाश शुरू कर दी है।