लंदन में इंडियन हाईकमीशन के बाहर अब सख्त सुरक्षा, प्रोटेस्ट कर रहे हैं खालिस्तानी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 22, 2023

मुंबई, 22 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लंदन में इंडियन हाई कमीशन के बाहर आज फिर खालिस्तान समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को खालिस्तानियों ने यहां प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ की थी और तिरंगा उतार दिया था। घटना पर भारत ने सख्त विरोध जताया था। इसके बाद बुधवार को लंदन की मेट्रो पुलिस ने यहां सिक्योरिटी के सख्त इंतजाम किए। घुड़सवार पुलिस भी यहां नजर आई। हर जगह बैरिकेडिंग की गई। इसके पहले नई दिल्ली में मौजूद ब्रिटिश हाई कमीशन की सुरक्षा घटा दी गई थी। इसके बाद लंदन में इंडियन हाईकमीशन की सिक्योरिटी सख्त की गई। लंदन में इंडियन हाई कमीशन के बाहर खालिस्तानियों के प्रदर्शन के दौरान मौजूद नहीं थी। इससे अलगाववादियों के हौसले बुलंद हो गए थे।

दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा घटाने के मामले पर एक पुलिस अफसर ने कहा- हाई कमीशन की ओर जाने वाले रास्ते में लगे एक्स्ट्रा बैरिकेड्स अड़चन पैदा कर रहे थे। इसलिए उन्हें हटाया गया। हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा घेरे में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारत के इस कदम पर ब्रिटिश हाई कमीशन ने कहा, यह सुरक्षा का मामला है। हम इस पर कोई कमेंट नहीं करेंगे। माना जा रहा है कि भारत ने लंदन में अपने उच्चायोग में हुई घटना का जवाब इस तरीके से दिया था। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में खालिस्तान समर्थकों ने रविवार को लंदन में इंडियन हाई कमीशन का तिरंगा उतार दिया था। हालांकि इंडियन डिप्लोमैट्स कुछ ही देर बाद पहले से ज्यादा बड़ा तिरंगा हाई कमीशन पर लगा दिया था।

आपको बता दे, खंडा पाकिस्तान में छिप कर बैठे BKI के प्रमुख सदस्य परमजीत सिंह पम्मा का खास है। पम्मा के आदेश पर खंडा ने अमृतपाल सिंह को पंजाब में खालिस्तान मिशन के लिए तैयार किया। इसके बाद जॉर्जिया में अमृतपाल की ट्रेनिंग हुई। अमृतपाल ने यहां सिख धर्म की जरूरी बातें सीखीं। अमृतपाल के भारत वापस आने पर सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए उसे युवाओं में पॉपुलर किया गया। भारतीयों ने मंगलवार को भारतीय हाई कमीशन के बाहर इकट्ठे होकर एकजुटता का संदेश दिया और खालिस्तानियों का विरोध किया। इस दौरान भारत माता की जय और जय हिंद के नारे गूंजते रहे। प्रदर्शन कर रहे लोग भारतीय फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के ऑस्कर विनिंग सॉन्ग ‘जय हो’ पर झूमते दिखे। वहीं, माहौल तब खुशनुमा नजर आया, जब एक ब्रिटिश पुलिस अफसर एक भारतीय लड़की के साथ डांस करता दिखा। अफसर लड़की से डांस मूव सीख रहा था।

लंदन में इस घटना से पहले भारत ने ब्रिटिश सरकार को इंटेलिजेंस रिपोर्ट के जरिए जानकारी दी थी कि खालिस्तानियों का प्रदर्शन हिंसक हो सकता है। इसके बाद भी लंदन पुलिस मौके पर देरी से पहुंची थी। हालांकि मंगलवार को लंदन पुलिस ने झंडा उतारने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भारत ने ब्रिटेन की डिप्टी हाई कमिश्नर क्रिस्टिना स्कॉट को तलब किया था। उनसे पूछा गया कि भारतीय हाई कमीशन पर सिक्योरिटी क्यों नहीं थी। भारत ने ब्रिटिश सरकार से तिरंगे का अपमान करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की थी। ये भी कहा था कि ब्रिटेन सरकार भारतीय हाई कमीशन को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराए। लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर तिरंगे का अपमान करने वाले खालिस्तानी समर्थक अवतार सिंह खंडा को ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया है। खंडा प्रतिबंधित ग्रुप बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का सदस्य है। वहीं पंजाब में चल रही जांच में भी सामने आ रहा है कि खंडा ही अमृतपाल का हैंडलर है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.