PM शिर्डी के साईं मंदिर में की पूजा, 7500 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 26, 2023

मुंबई, 26 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिर्डी के साईं बाबा समाधि मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने 7500 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम ने शिर्डी के साईं मंदिर में नए दर्शन कतार परिसर का भी उद्घाटन किया, इसकी आधारशिला साल 2018 में रखी थी। इसके बाद पीएम ने अहमदनगर के शिर्डी में निलवंडे बांध का जलपूजन किया और बांध का नहर नेटवर्क देश को समर्पित किया। 85 किमी लंबी इस नहर का लाभ 7 तहसीलों (अहमदनगर जिले में 6 और नासिक जिले से 1) के 182 गांवों को मिलेगा। साल 1970 में पहली बार इस बांध का विचार आया था। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, इस बांध को करीब 5177 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जा रहा है।

तो वहीं, पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले भी आप बड़े-बड़े आंकड़े सुनते थे, लेकिन वे होते थे इतने लाख करोड का घपला, इतने लाख करोड़ का भ्रष्टाचार। लेकिन आज ये पैसे विकास के लिए खर्च हो रहे हैं। देश को गरीबी से मुक्ति मिले, गरीब से गरीब परिवार को आगे बढ़ने का अवसर मिले, यही सच्चा सामाजिक न्याय है। हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चलती है। आज जब देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है तो गरीब कल्याण के लिए सरकार का बजट भी बढ़ रहा है। आज महाराष्ट्र में 1 करोड़ 10 लाख आयुष्मान कार्ड दिए जा रहे हैं, इन्हें 5 लाख के इलाज के मुफ्त सुविधा है। हर घर जल पहुंचाने के लिए भी 2 लाख करोड़ खर्च किए गए हैं। पीएम स्वनिधि योजना से रेहड़ी पर दुकान लगाने वालों को हजारों करोड़ का फायदा मिल रहा है।

मोदी ने आगे कहा, हाल ही में विश्वकर्मा योजना शुरू की गई। इससे छोटे व्यापारियों पर 13 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च किया जा रहा है। 2014 से पहले भी आप आंकड़े सुनते थे, लेकिन वे होते थे इतने लाख करोड़ का घपला, इतने लाख करोड़ का भ्रष्टाचार। आज ये पैसे विकास के लिए खर्च हो रहे हैं। पहले किसानों की सुध कोई नहीं लेता था, हमने पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की। इसकी मदद से देशभर के छोटे किसानों को 2 लाख 60 हजार करोड़ दिए गए हैं। महाराष्ट्र के छोटे किसानों के खाते में 26 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने यहां नमो शेतकारी महासम्मान निधि शुरू की है, जिससे राज्य के किसानों को 6 हजार रुपए अतिरिक्त मिलेंगे।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.