AAP ने 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची की जारी

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 28, 2021

चंडीगढ़, 28 दिसंबर (न्यूज़ हेल्पलाइन)     चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में भारी जीत हासिल करने के बाद उत्पन्न भारी उत्साह के साथ आम आदमी पार्टी (आप) ने आज मंगलवार 28 दिसंबर को साल 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की है। 

इस सूची में AAP ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सीट श्री चमकौर साहिब से डॉ. चरणजीत सिंह को आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावे डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा, राजा सांसी से बलदेव सिंह, कपूरथला से मंजू राणा, शाहकोट से रतन सिंह ककरकलन, जालंधर वेस्ट से शीतल अंगुरल, आदमपुर से जीत लाल भट्टी, बांगा से कुलजीत सिंह सरहल, सास नगर से कुलवंत सिंह, बस्सी पठाना से रुपिंदर सिंह हैप्पी, लुधियाना साउथ से रजिंदर पाल कौर, फिरोजपुर सिटी से रणवीर सिंह भुल्लर, भटिंडा शहरी से जगरूप सिंह गिल, अमरगढ़ से जसवंत सिंह गज्जनमजरा और नाभा से गुरदेव सिंह देव मान को AAP कैंडिडेट बनाया गया है।

ज्ञात हो कि कल घोषित हुए चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों के परिणाम में आम आदमी पार्टी (AAP)  ने सबसे बड़ी पार्टी बनके आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए बिगुल बजा दिया है। इस बात का ऐलान कल चुनाव परिणामों के बाद अरविंद केजरीवाल ने भी किया था। विदित हो कि चंडीगढ में AAP की जीत को देखकर पंजाब के वोटरों में आप के लिए मनोवैज्ञानिक प्रभाव और विश्वाश उत्पन्न होगा, और इससे आप के वोटरों की संख्या स्वतः बढ़ने की संभावना है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.