विवेक रंजन अग्निहोत्री 'द ताशकंद फाइल्स' के बाद अब ला रहे हैं 'द कश्मीर फाइल्स', इस दिन रिलीज होगी फिल्म।

Photo Source :

Posted On:Friday, November 19, 2021

मुंबई, नवंबर 19(न्यूज हेल्पलाइन)   फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' की अपार सफलता के बाद अब जानें माने निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट तय कर दी गई हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' अगले वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी यानि की 26 जनवरी 2022 को।
 
इस बात की जानकारी स्वयं फिल्म के निर्देशक विवेक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए दी। उन्होंने पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि,"आप सभी के सामने प्रस्तुत कर रहा हूं कश्मीर जन-संहार की असली कहानी, द कश्मीर फाइल्स गणतंत्र दिवस,  2022  में रिलीज हो रही हैं। न्याय का अधिकार, कृपया हमें आशीर्वाद दें।"
 
बता दें कि इस फिल्म  की कहानी वर्ष 1990 में हुए कश्मीरी हिंदुओ के जन-संहार और रातों रात लाखों हिंदुओं के पलायन पर आधारित हैं। यह फिल्म बिलकुल सत्य घटनाओं पर आधारित हैं। इस फिल्म को विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक ने संगठित होकर किया है।
 
विवेक की पिछली फिल्म द ताशकंद फाइल्स को दर्शको ने काफी सराह था।अब देखना होगा कि दर्शकों को यह फिल्म कितनी पसंद आती हैं।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.