आदिपुरुष का 'राम सिया राम' गाना रिलीज हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, May 29, 2023

भगवान राम और माता सीता के अद्भुत प्रेम से सजी 'आदिपुरुष' अगले महीने रिलीज होने के लिए तैयार है। प्रभास और कृतिसेनन के अभिनय से सजी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 
वहीं, मेकर्स अब एक के बाद एक सॉन्ग्स भी रिलीजकिए जा रहे हैं।
 
हाल ही में फिल्म के दूसरे गाने 'राम सिया राम' की छोटी सी झलक दिखाई थी। अब पूरा गाना रिलीज कर दिया गया है।सॉन्ग में राघव बने प्रभास और जानकी बनीं कृति की इमोशनल लव स्टोरी दिखाई 
गई है। यह गाना दोनों के मिलने से बिछड़नेऔर फिर से मिलने तक की पूरी कहानी को दिखाता है। सॉन्ग को हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है।
 
सॉन्ग को सचेत-परंपरा की जोड़ी ने म्यूजिक दिया है, जबकि मनोज शुक्ला ने गाने के लिरिक्स लिखे हैं। यह गाना हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है।
 
'आदिपुरष' फिल्म 16 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में प्रभास और कृति के अलावा सैफ अली खान और देवदत्त नागे काअभिनय भी देखने को मिलेगा। सैफ को दर्शक लंकेश का किरदार निभाते हुए 
देखेंगे। वहीं, देवदत नागे, भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.