राहुल गाँधी ने किया दावा, मेरे खिलाफ ईडी रेड की हो रही प्लानिंग, जानिए पूरा मामला

मुंबई, 02 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके खिलाफ एनफोर्समेंट डायरेक्टरोट (ED) रेड की प्लानिंग हो रही। राहुल ने एक्स पर की गई एक पोस्ट में यह दावा किया। उन्होंने लिखा, टू इन वन को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ED के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया कि मेरे खिलाफ रेड की योजना बनाई जा रही है। मैं ED अधिकारियों का बांहें फैलाकर इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्किट मेरी तरफ से। दरअसल, राहुल ने 29 जुलाई को संसद सत्र के दौरान बजट 2024-25 पर लोकसभा में भाषण दिया था। इसी दौरान उन्होंने बजट की तुलना महाभारत के चक्रव्यूह से की। उन्होंने कहा कि छह लोगों का एक ग्रुप पूरे देश को चक्रव्यूह में फंसा रहा है। ये 6 लोग- नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, अडाणी और अंबानी हैं। राहुल ने कहा था, हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर 6 लोगों ने मारा था। चक्रव्यूह का दूसरा नाम है- पद्मव्यूह, जो कमल के फूल के शेप में होता है। इसके अंदर डर और हिंसा होती है। राहुल ने कहा, 21वीं सदी में एक नया 'चक्रव्यूह' रचा गया है- वो भी कमल के फूल के रूप में तैयार हुआ है। इसका चिह्न प्रधानमंत्री अपने सीने पर लगाकर चलते हैं। अभिमन्यु के साथ जो किया गया, वह भारत के साथ किया जा रहा है। देश के किसान, मजदूर और नौजवान डरे हुए हैं।

जिसके बाद इंडिया ब्लॉक के नेता कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर, हम सभी जानते हैं कि भाजपा सरकार और PM मोदी ने पिछले 10 सालों में विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए ED, CBI और IT का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया है। 2024 में भाजपा बहुमत भी हासिल नहीं कर सकी। यह सरकार फिर से विपक्ष के नेता के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करना शुरू कर रही है। साथ ही, शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत, वे सभी लोग जो लोकतंत्र को बचाने के लिए सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, उनके खिलाफ साजिश हो रही है। कुछ भी हो सकता है, हम सब पर हमला हो सकता है, राहुल गांधी पर हमला हो सकता है क्योंकि पिछले महीने जिस तरह से हम सबने राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार को आड़े हाथों लिया है, उससे उनकी नींद उड़ गई है। शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी, राहुल गांधी को जानकारी मिली है कि ED के अधिकारी उनके आवास पर छापा मार सकते हैं। जब सरकार डरती है तो वह ED और CBI को आगे कर देती है। केंद्र सरकार ने महुआ मोइत्रा, संजय राउत, संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल के साथ भी ऐसा ही किया था।

भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, यह देश का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं। वह संसद के अंदर झूठ बोलने के साथ-साथ बाहर भी दुष्प्रचार कर रहे हैं। वे दुनिया से जाति पूछ रहे हैं और अपनी जाति बताने से भाग रहे हैं। साथ ही, भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की, कहते हैं न चोर की दाढ़ी में तिनका, वही डर उन्हें (राहुल गांधी) सता रहा है। वे डरे हुए क्यों है? किस बात का डर है? भाजपा सांसद कंगना रनोट ने कहा, ​​​​​​राहुल गांधी की बातें मुझे समझ नहीं आती। राहुल कहते हैं कि देश का हलवा बंट रहा है। वे देश के बजट को हलवा कहते हैं। उनकी दादी इंदिरा गांधी भी ने कई बजट बनाए हैं। जैसा कि अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस की मानसिकता अपने फायदे के लिए देश को बांटने की है। यह मानसिकता पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय से चली आ रही है। साथ ही, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने 31 जुलाई को संसद में भाषण देते हुए राहुल पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग एक्सीडेंटल हिंदू हैं और महाभारत के बारे में उनका ज्ञान भी एक्सीडेंटल है। इन लोगों ने न तो संविधान पढ़ा है और न ही महाभारत। आश्चर्य की बात है कि उन्होंने महाभारत देखी भी नहीं है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि महाभारत में अभिमन्यु की हत्या में 6 नहीं बल्कि 7 महारथी शामिल थे। अनुराग ने कहा कि अगर राहुल गांधी ने महाभारत नहीं देखी या पढ़ी है तो कम से कम उन्हें अपने सांसद शशि थरूर का नॉवेल 'द ग्रेट इंडियन नॉवेल' पढ़ना चाहिए था। ठाकुर ने लोकसभा में शशि थरूर की 'द ग्रेट इंडियन नॉवेल' पढ़ते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं थे। वह (शशि थरूर) कह रहे हैं कि 1947 में जिसने सत्ता संभाली वह धृतराष्ट्र थे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल ने चक्रव्यूह का विषय उठाकर अच्छा किया क्योंकि इस देश ने कांग्रेस पार्टी के कई चक्रव्यूह अच्छे से देखे हैं।

Posted On:Friday, August 2, 2024


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.